रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

महिला ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दर्ज कराया दहेज प्रताडऩा का मामला

इटारसी। पुरानी इटारसी निवासी एक महिला ने अपने ससुराल वालों के खिलाफ दहेज प्रताडऩा की शिकायत सिटी थाने में दर्ज करायी है। महिला का मायका ग्राम भट्टी का है।

एएसआई संजय रघुवंशी ने बताया कि महिला प्रिया वर्मा ने अपने पति अश्वनी रावत, सास रेखा रावत एवं ससुर विजेन्द्र रावत के खिलाफ दहेज के लिये परेशान करने के खिलाफ धारा 498-ए एवं 34 के तहत मामला दर्ज कराया। सभी आरोपी पुरानी इटारसी निवासी हैं। महिला का विवाह 12 अप्रैल 2021 में हिन्दू रीति-रिवाज से हुआ था।

विवाह के कुछ दिनों बाद से ही महिला को उसके पति, सास एवं ससुर द्वारा दहेज के लिये प्रताडि़त किया जा रहा था। आज महिला की शिकायत पर सिटी पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रताडि़त करने का मामला दर्ज किया है।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News