नर्मदापुरम के माखननगर में महिला की हत्या, हाथ-पैर बांधकर कुएं में फैंका

Post by: Rohit Nage

Woman murdered in Makhannagar, Narmadapuram, tied hands and feet and thrown into well

इटारसी। थाना माखननगर अंतर्गत ग्राम सांगाखेड़ाकलॉ में एक महिला की हत्या हो गयी है। आरोपी ने महिला के हाथ पैर बांधकर मारकर उसे कुए में फैक दिया। महिला के साथ मारपीट भी हुई है।

पुलिस के अनुसार आरोपी परिचित हो सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार महिला दोपहर में अपने खेत पर घास लेने गयी थी। वापस नहीं लौटी तो परिजन उसकी तलाश में खेत पर पहुंचे। कुछ जगह खून के निशान मिलने पर उनको संदेह हुआ।

परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचन मिलने पर थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचे। रात में ही तलाश शुरु की गई तो महिला का शव कुएं में दिखा। शव को बाहर निकालने पर देखा कि महिला के हाथ-पैर साड़ी से बंधे थे। महिला शांताबाई पति हीरालाल अहिरवार, 50 साल के शरीरी पर चोट के निशान भी मिले हंै। पुलिस मामले में हर एंगल से जांच कर रही है।

error: Content is protected !!