रविवार, सितम्बर 8, 2024

LATEST NEWS

Train Info

महिला एवं युवती दल ने पेश किये भगवान परशुराम जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

इटारसी। जिला सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जी के प्रागट्योत्सव समारोह के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। मंगलवार दोपहर शतरंज-कैरम स्पर्धा के बाद शाम को परशुराम भवन में शाम 6 बजे से महिलाओं एवं युवती दल के लिए गीत संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

समापन अवसर पर विजेता कलाकारों का महिला मंडल की संरक्षक कल्पना शर्मा, अध्यक्ष ज्योति शर्मा, जिलाध्यक्ष जितेंद्र ओझा द्वारा किया गया। निर्णायकों के रूप में गायिका राशि खाड़े, संगीतकार संजय पुरकर रहे। समारोह में भवन की निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले पं. राघवेन्द्र पांडेय, मनोहर तिवारी को भी सम्मानित किया।

संगीत कार्यक्रम का संचालन राकेश दुबे ने किया। इस अवसर पर संगीत समिति के अखिल दुबे, रजत मिश्रा, जुगल किशोर शर्मा, प्रकाश दुबे, दिनेश उपाध्याय, शैलेंद्र दुबे, जितेंद्र उपरीत, अजय शुक्ला, ज्ञानेंद्र उपाध्याय का सहयोग रहा। समारोह संयोजक अभिषेक तिवारी, अशोक शर्मा, अशोक दुबे, सुनील बाजपेयी, कुलभूषण मिश्रा एवं अन्य सदस्यों ने आभार जताया।

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

MP Tourism

error: Content is protected !!

Jansampark MP News