इटारसी। पंचवटी हनुमान मंदिर महिला मंडल द्वारा चामुंडा चौराहा इटारसी ने होली पर्व के उपलक्ष्य में मंदिर परिसर में फाग महोत्सव का आयोजन किया। यहां मंडल की महिलाओं ने अध्यक्ष श्रीमती अनिता तिवारी के मार्गदर्शन में धूमधाम से फाग उत्सव मनाया।
कार्यक्रम में राधा-कृष्ण की झांकी भी मनमोहक थी और राधा कृष्ण के साथ सभी सखियों ने फूलों की होली खेल कर मंदिर को वृंदावन बना दिया। फाग भरे गीतों ने मंदिर में उपस्थित सभी भक्तजनों में एक नई उमंग भर दी। सभी मंत्र मुग्ध होकर कृष्ण भक्ति में लीन हो गए।
उक्त कार्यक्रम में महिला मंडल की सभी सक्रिय सदस्यों सहित सैकड़ों की संख्या में भक्त उपस्थित थे, सभी ने बहुत ही धूमधाम से होली के कार्यक्रम में अपनी सहभागिता प्रदान की। ज्ञात हो कि पंचवटी हनुमान मंदिर चामुंडा चौराहा में समय-समय पर सामाजिक एवं धार्मिक कार्य महिला मंडल के आपसी सहयोग से संपन्न किए जाते हैं।