---Advertisement---

दीवाली से पहले एरियर्स और कलेक्टर रेट की मांग, नगर पालिका के सामने मजदूरों का प्रदर्शन

By
On:
Follow Us

इटारसी। दीवाली से ठीक पहले अपनी लंबित मांगों को लेकर आज नगर पालिका इटारसी के सफाई कर्मचारियों ने जमकर प्रदर्शन किया। मजदूर सफाई संघ के प्रांतीय अध्यक्ष महेश आर्य के नेतृत्व में कर्मचारियों ने नगरपालिका प्रशासन पर वेतन भुगतान में अनियमितता का आरोप लगाया।

कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें अभी तक कलेक्टर दर के अनुसार वेतन नहीं मिल रहा है। कई सफाईकर्मी ऐसे हैं जिन्हें महीने के मात्र 6,000 से 7,000 रुपए ही मिल रहे हैं। उन्होंने अपनी बात के समर्थन में बैंक स्टेटमेंट भी दिखाए।

प्रदर्शन के दौरान दो प्रमुख मांगें रखीं

  • दीवाली से पहले उनके सभी बकाया (एरियर्स) और लंबित भुगतान किए जाएं।
  • उन्हें तुरंत कलेक्टर दर के अनुसार वेतन दिया जाए।

मजदूर सफाई संघ के अध्यक्ष महेश आर्य ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं की गईं तो सभी कर्मचारी एकजुट होकर हड़ताल पर चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस हड़ताल की पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.