रितेश राठौर, केसला। जनजातीय क्षेत्रों में विकास और परिवर्तन को गति देने के लिए, केसला विकासखंड में ‘आदि कमयोगी अभियान – रेस्पॉन्सिव गवर्नेंस प्रोग्राम’ के तहत दो दिनी प्रशिक्षण और कार्यशाला का आयोजन दो चरणों में, 12-13 सितंबर और 15-16 सितंबर 2025 को संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम में नर्मदापुरम जिले के 83 जनजातीय ग्रामों में से 33 चयनित गांवों के कर्मचारियों को शामिल किया। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक प्रत्येक गांव में ‘ग्राम विकास एवं आदि सेवा केंद्र’ की स्थापना करना है, ताकि सरकारी सेवाओं को सीधे ग्रामीणों तक पहुंचाया जा सके।
पांच विभाग के कर्मचारियों को प्रशिक्षण
कार्यशाला में पांच प्रमुख विभागों—शिक्षा, स्वास्थ्य, वन, महिला एवं बाल विकास, और ग्राम पंचायत—के स्थानीय कर्मचारियों, शिक्षकों, सचिवों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण का संचालन दो क्लस्टर में ब्लॉक मास्टर ट्रेनर्स द्वारा किया गया।
प्रमुख मास्टर ट्रेनर्स में सुजीत कुमार मिश्रा (जनजातीय कार्य विभाग), सुश्री चेतना ठीमरे (महिला एवं बाल विकास), जय नारायण यादव (वन विभाग), नरेश कुमार अहिरवार (जन शिक्षक) और ओमप्रकाश (स्वास्थ्य विभाग) शामिल थे।
इस अभियान में श्रीमती शक्ति राजपूत, श्रीमती रीना सोलंकी, श्रीमती सुषमा बडख़ड़े, भूपेंद्र साहू, राजेंद्र विले, कुंदन यादव, और रामकेश सराठे सहित कई अन्य अधिकारियों ने भी विशेष सहयोग प्रदान किया।









