नर्मदापुरम। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना के मागदर्शन में मिशन वात्सल्य अंतर्गत किशोर न्याय अधिनियम 2015 एवं लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम 2012 पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह कार्याशाला का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला नर्मदापुरम के सभागृह में किया गया।
प्रशिक्षण सह कार्यशाला में न्यायधीश/सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम विजय पाठक, जिला विधिक सहायता अधिकारी अभय सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम ललित कुमार डेहरिया, सहायक संचालक महिला एवं बाल विकास नर्मदापुरम व्हीपी गौर, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति जिला नर्मदापुरम शैलेन्द्र कौरव, जिले के थानों में पदस्थ बाल कल्याण पुलिस अधिकारी, विशेष किशोर पुलिस इकाई के सदस्य, पर्यवेक्षक, कार्यकर्ता एवं बाल संरक्षण समितियों के सदस्य, बाल देख-रेख संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे। प्रशिक्षण में आशु पटेल विधि सह परीवीक्षा अधिकारी जिला नर्मदापुरम द्वारा किशोर न्याय अधिनियम 2015 एवं लैंगिक अपराधों से बालको का संरक्षण अधिनियम 2012 पर पीपीटी के माध्यम से विस्तार से जानकारी दी।
न्यायधीश/सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण नर्मदापुरम विजय पाठक, ने नि:शुल्क विधिक सहायता के बारे में विस्तार से बताया। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास ललित कुमार डेहरिया द्वारा बाल संरक्षण के क्षेत्र में संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। शैलेन्द्र कौरव अध्यक्ष बाल कल्याण समिति जिला नर्मदापुरम द्वारा देखरेख एवं संरक्षण वाले बालकों हेतु बाल कल्याण समिति की कार्य प्रणाली के बारे में समझाया गया।








