---Advertisement---

विश्व एड्स दिवस : सिविल अस्पताल में आईसीटीसी और आईएमए द्वारा जागरूकता कार्यक्रम

By
On:
Follow Us

इटारसी। आज, विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में, सिविल अस्पताल इटारसी में एक महत्वपूर्ण जन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम अस्पताल की आईसीटीसी इकाई द्वारा इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

थीम पर केंद्रित रंगोली और एकजुटता संदेश

जागरूकता अभियान की शुरुआत अस्पताल के मुख्य द्वार पर की गई, जहां वर्तमान की थीम पर आधारित एक आकर्षक रंगोली बनाई गई। इस रंगोली के माध्यम से आम नागरिकों के बीच एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता और बचाव का संदेश प्रसारित किया गया। इसके पश्चात, अस्पताल प्रशासन और आईएमए के सदस्यों ने मिलकर अस्पताल के सभी कर्मचारियों और उपस्थित लोगों को रेड रिबन (एचआईवी/एड्स से पीडि़त लोगों के प्रति समर्थन का प्रतीक) लगाकर एकजुटता का संदेश दिया।

एचआईवी जांच के लिए प्रेरणा

कार्यक्रम के अंत में, संस्था के परामर्शदाता द्वारा एचआईवी/एड्स के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। उन्होंने बताया कि समय पर जांच और सही उपचार से इस रोग का प्रबंधन संभव है। परामर्शदाता ने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि वे किसी भी तरह के भ्रम से दूर रहें और अधिक से अधिक लोगों को एचआईवी जांच कराने के लिए प्रेरित करें, ताकि शुरुआती पहचान से बेहतर परिणाम मिल सकें।

जागरूकता रैली और मानव श्रृंखला से संदेश

शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटारसी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा सोमवार, 1 दिसंबर 2025 को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महाविद्यालय परिसर में स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों ने एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए मानव श्रृंखला बनाई और एक जागरूकता रैली का आयोजन किया। रैली के दौरान, स्वयंसेवकों ने एड्स से संबंधित विभिन्न पोस्टरों का प्रदर्शन किया और समाज में व्याप्त भ्रांतियों को दूर करने का प्रयास किया।

कार्यक्रम के दौरान लगाए नारे

  • डरना नहीं समझना होगा तभी एड्स से बचना होगा।
  • एड्स एक है जानलेवा बीमारी इसको खत्म करना सबकी जिम्मेदारी।
  • भ्रांतियां मिटा दो जमाने से, एड्स नहीं फैलता है साथ खाने से।

इस अवसर पर महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य डॉ. रश्मि तिवारी ने स्वयंसेवकों और विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि वर्ष 1988 से हर साल 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाना, लोगों को एचआईवी के बारे में सही जानकारी देना और समय पर टेस्ट एवं इलाज के लिए जागरूक करना है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना (बालक इकाई) के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. आशुतोष मालवीय, संजीव कैथवास, डॉ. एम के जोठे, राष्ट्रीय सेवा योजना (बालिका इकाई) प्रभारी डॉ. एकता मालोनिया, तथा बड़ी संख्या में स्वयंसेवक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर इस सामाजिक जागरूकता अभियान को सफल बनाया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.