---Advertisement---

World Environment Day: अनेक स्थानों पर रोपे पौधे

By
On:
Follow Us

इटारसी। सिटी थाना इटारसी परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर थाना प्रभारी निरीक्षक राम स्नेही चौहान ने पीपल का वृक्ष लगाया। इस अवसर पर उप निरीक्षक अशोक बरवड़े प्रधान आरक्षक अबरार खान, आरक्षक मनीष सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

ईएलसी चर्च में फलदार पौधे रोपे
5 it 4
विश्व पर्यावरण दिवस पर आज इवेंजलिकल लूथरन चर्च के जवानों ने चर्च परिसर में वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर चर्च के पास्टर राहुल दास के नेतृत्व में सपना गिरधारी, रश्मि जेम्स, आशीष राज, अभिनव, आदर्श, अर्पित, आशीष जेम्स, अनुग्रह दास, मिली गिरधारी, अंशिता आदि सदस्यों ने पर्यावरण दिवस पर आम, कटहल, जामुन, अमरूद, गुलमोहर आदि पौधे लगाये।

रेस्ट हाउस में लगाये पौधे
5 it 5
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हेल्पिंग हृयूमन के सदस्यों ने चलो धरती को रहने योग्य बनाएं, हम सब मिलकर पौधे लगाएं। इस भावना के साथ रेस्ट हाउस परिसर में पौधरोपण किया। इस अवसर पर संस्था के सदस्य राजेश सोनकर, सम्राट राय, रितिक, इंदर ने गुलमोहर, बादाम के पौधे लगाये।
इस अवसर पर संस्था के सदस्यों ने शहर के नागरिकों से भी निवेदन किया है कि वर्तमान में कोरोना महामारी बीमारी के चलते हुए, हर नागरिक अपने घर में या घर के आसपास पौधारोपण जरूर करें, उसकी देखभाल करें, उसे बढ़ाएं ताकि वर्तमान व भविष्य मेें हमको ऑक्सीजन की कमी न हो और वातावरण संतुलित बना रहे।

कांग्रेस वृक्ष मित्रों ने किया वृक्षारोपण
5 it 6
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज कांग्रेस वृक्ष मित्रों ने पुरानी इटारसी सूखा सरोवर पर स्थित शासकीय नवीन कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला में आम का पौधा रोपित किया। इस अवसर पर कांग्रेस वृक्ष मित्र के संस्थापक अर्जुन सिंह ठाकुर, अवध पाण्डेय, अजय रणजीत सिंह राजपूत, अधिवक्ता गोपाल सिंह राजपूत, अनूप गांचले, आदेश शिंदे, जितेंद्र उपरीत, वृक्ष मित्र उपस्थित रहे।

माहेश्वरी समाज ने रौपे पौधे

maheshwari
माहेश्वरी समाज लालावास हनुमान वेयरहाउस में वृक्षारोपण किया गया। इस दौरान पीपल, आम, बेलपत्र के पौधे रोपे गए। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष मेघराज राठी, उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गांधी, जिला उपाध्यक्ष प्रहलाद बंग कर, सलाहकार रामकिशन बंग, राघव राठी और अखिल भारतीय माहेश्वरी महासभा के संयुक्त मंत्री मध्यांचल विजय राठी और लालावास मौजूद रहे।

आलाप संगीत समिति ने रोपे पौधे
5 it 7
शहर की संगीत एवं सामाजिक समिति आलाप ने बस स्टैंड परिसर स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस उद्यान में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कनेर का पौधा रोपा। संस्था ने शासकीय श्यामा प्रसाद मुखर्जी अस्पताल परिसर स्थित रोटरी उद्यान में बरगद, मेहरागांव सी-केबिन स्थित निर्माणाधीन बेरी वाले बाबा मंदिर के सामने बरगद एवं आम के पौधे लगाये और ट्री गार्ड से संरक्षित किया। इस अवसर पर अध्यक्ष मनीष जायसवाल दिनेश मेहरा, मुकुल मालवीय, आनंद सोनी, मेहरागांव के साथी आकाश राजपूत, सोनू श्रीवास एवं मुन्ना पाल उपस्थित रहे।

बड़ी संख्या में पौधरोपण
5 it 8
नव अभ्युदय संस्था ने अनेक पौधे अलग स्थानों पर लगाए। कोरोना वालंटियर्स ने जन अभियान परिषद, नव अभ्युदय संस्था के बैनर तले संख्या मात्रा में पौधा रोपण किया। कोरोना वालंटियर ने ग्राम भट्टी में नितिन चौधरी, तुलसीराम चौधरी, आशीष राजपूत, मनीष वर्मा, हुकुम राजपूत, ब्रजकिशोर वर्मा, के निवास पर पौधे रोपे तो गांव के खेड़ापति मंदिर पर पीपल, अकाऊ के फूल का पौधा रोपा। विधायक प्रतिनिधि शिवशंकर वर्मा के जन्मदिन पर आम और जामुन के पौधे माता मंदिर पर लगाए। सोनासांवरी ग्राम के स्कूल प्रांगण में मधु कामिनी का पौधा विधायक सीतासरन शर्मा, सरपंच प्रीति पटेल, पूर्ण पार्षद राकेश जाधव, संस्था अध्यक्ष सुमन सिंह ने लगाया। ओझा बस्ती में भी दो बादाम के पौधे ट्री गार्ड के साथ सोहन ओझा की समृति में लगाए। पीपल, जामुन के तीन पौधे तहसील परिसर में एसडीएम निवास के सामने मदन सिंह रघुवंशी, तहसीलदार निधि पटेल, नायब तहसीलदार विनय प्रकाश ने लगाए। अभियान को शीतल मालवीय, सोनिका कनौजिया, सनी तोमर, खुशवंत सेजकर, अभिनव खरे, कृष्ण कुमार मेहरा, रेशम खान, दीपक, श्याम गालर, अखिलेश पांडे, कार्तिक वर्मा, उमेश मस्कॉले, राम कुमार वर्मा, अमित चौधरी, नितिन वर्मा, आदित्य वर्मा उपस्थित रहे।

स्कूल में पौधरोपण
5 it 9
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज जीनियस प्लानेट स्कूल प्रांगण में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर स्कूल के संचालक मोहम्मद जाफर सिद्दीकी, मनीता सिद्दीकी एवं प्राचार्य विशाल शुक्ला ने पौधे रोपे।

मेहरागांव में शिक्षकों ने रोपे पौधे
5 it 10
शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास नई दिल्ली, मध्य भारत प्रांत, भोपाल होशंगाबाद संभाग के तत्वावधान में न्यास के वार्षिक कार्यक्रम अनुसार विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधरोपण ग्राम मेहरा गांव में किया। न्यास के प्रभारी नवीन पटेल ने कहा कि कि कोरोना महामारी ने बता दिया कि सुरक्षित पर्यावरण आज कितना जरूरी है। संयोजक संतोष भारद्वाज ने बताया कि नीम, कटहल, जामुन के पौधे लगाए ताकि लंबे समय तक ये मानव और प्रकृति के साथ मजबूती से खड़े रहते हैं। इस दौरान देवेंद्र उसरेठे, शिक्षक अशोक रत्नाकर, विनोद बिहारी पटेल, शेखर पटेल, रोहित सिंह राजपूत ने भी पौधे लगाये।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.