इटारसी। विश्व विरासत दिवस भोपाल मंडल में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भोपाल मंडल में स्थित सभी हेरिटेज लोकोमोटिव, कोच, वैगन और अन्य उपकरणों को निखारा गया।
इसी कड़ी में भोपाल स्टेशन पर यात्रियों को रेल हेरिटेज की समृद्ध परापरा से अवगत कराया तथा मंडल प्रशिक्षण केंद्र, यांत्रिक इटारसी में एक गैलरी बनाई गई, जिसमें समृद्ध विरासत को संजोकर सुरक्षित रखा गया है।

भोपाल मंडल के बीना, गुना एवं इटारसी डीजल शेड में भी इस अवसर पर क्विज आदि कार्यक्रम आयोजित किये गए। इस वर्ष की थीम हेरिटेज चेंजेस का पोस्टर भी कई हेरिटेज साइट्स पर प्रदर्शित किया गया।








