इटारसी। 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस मनाया जाएगा। इसकी रूपरेखा बनाने के लिए 6 अगस्त को एक बैठक का आयोजन रानी दुर्गावती तिराहा वार्ड 3 गोंडी मोहल्ला में होगा।
समाज के आकाश कुशराम ने बताया कि आदिवासी समाज का महत्वपूर्ण दिन उत्साह और हमारी संस्कृति को दर्शाता 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस इस वर्ष भी बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाएगा। उक्त तैयारियों की रूपरेखा के लिए 06 जुलाई 2025, रविवार को सुबह 11 बजे से रानी दुर्गावती तिराहा वार्ड 03 गोंडी मोहल्ला पुरानी इटारसी में एक बैठक आयोजित की गई है।
उन्होंने समाज के सभी वरिष्ठ, मातृशक्तियों एवं युवाओं से आग्रह किया है सभी अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने सुझाव प्रस्तुत करें।








