– ग्रहों के कतार की खास खगोलीय घटना सुबह के आकाश में
– जल्दी जागने हो जाईये तैयार दिखने जा रही है ग्रहों की कतार
इटारसी। बुध (Mercury), शुक्र (Venus), चंद्रमा (Moon), मंगल (Mars), बृहस्पति (Jupiter) और शनि (Saturn) खगोलीयपिंडों (celestial bodies) की वंदनवार 24 जून को सुबह के आकाश में उगते सूर्य के स्वागत में रहेगी। सुबह 4 बजकर 30 मिनट पर पूर्वी आकाश से शुरू होकर सिर के ठीक ऊपर तक एक कतार के रूप में होंगे। ठीक पूर्व में कुछ ऊंचाई पर बुध उसके कुछ ऊपर तेज चमकता शुक्र इसके ऊपर चंद्रमा फिर लाल ग्रह मंगल उसके कुछ ऊंचाई पर सबसे बड़ा ग्रह बृहस्पति और सबसे ऊपर शनि ग्रह होगा। ये आकाश में लगभग 106 डिग्री में फैले होंगे। इन सभी ग्रहों को बिना टेलिस्कोप (Telescope) से खाली आंखों से देखा जा सकेगा। इन पांच ग्रहों के साथ यूरेनस (Uranus) और नेप्च्यून (Neptune planet) ग्रह भी होंगे लेकिन इन्हें किसी बड़े टेलिस्कोप की मदद से देखा जा सकेगा। ग्रहों के कतार की यह इस साल की विशेष खगोलीय घटना है।
नेशनल अवार्ड प्राप्त सारिका घारू (National Award recipient Sarika Gharu) ने कहा कि कल जल्दी जागने की लिये हो जाईये तैयार सुबह दिखने जा रही है, ग्रहों की कतार। अगर आप मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में प्रथम चरण के पंचायत चुनाव ड्यूटी (Duty)के लिये सुबह सबेरे निकल रहे हैं तो ग्रहों की कतार को देखना न भूलें।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
सात ग्रहों की वंदनवार 24 को सुबह के आकाश में


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com