---Advertisement---

यादव समाज 23 जनवरी को श्रीकृष्ण विवाह महोत्सव का आयोजन करेगा

By
On:
Follow Us

इटारसी। यादव समाज के सदस्यों को एकजुट करने और उनके बीच आपसी सहयोग और समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से श्रीकृष्ण यादव समाज कल्याण समिति निरंतर प्रयासरत है। इसको लेकर समिति द्वारा वर्ष भर विभिन्न धार्मिक आयोजन किए जाते हैं। साथ ही प्रत्येक माह बैठक आयोजित कर आयोजन के गुण-दोषों की समीक्षा सर्वयदुजनों की उपस्थिति में किए जाते हैं।

बैठक में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई और आगामी कार्यक्रम के निर्णय लिए। रविवार को श्रीकृष्ण यादव समाज कल्याण समिति द्वारा सर्व यादव समाज की संयुक्त बैठक रविवार की शाम को श्रीयादव भवन में आयोजित की गई। बैठक की शुरूआत भगवान श्रीकृष्ण के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। बैठक में उपस्थित यदुजनों को संबोधित करते हुए अध्यक्ष आरके यादव ने मासिक आय-व्यय पर चर्चा की एवं भविष्य के लिए योजना बनाई।

श्री यादव भवन में नवनिर्माण और सुधार कार्यों के लिए प्रस्ताव रखे गए। वहीं विगत दिनों आयोजित हुए गोवर्धन पूजा उत्सव के गुण दोषों की समीक्षा करते हुए आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। बैठक में निर्णय लिया कि 23 जनवरी को श्रीकृष्ण विवाह महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। जिसकी रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में तय हुआ कि श्रीकृष्ण विवाह महोत्सव के तहत समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। वहीं श्रीकृष्ण यदुवंशम स्मारिका 2026 का विमोचन एवं प्रतिभावान विद्यार्थी का सम्मान और वरिष्ठ यदुजनों का सम्मान कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा की गई। इसके अलावा उपस्थित यदुजन द्वारा अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित यदुजनों ने अपने विचार और सुझाव रखे और समाज के विकास के लिए काम करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष आरके यादव, फूलचंद यादव, श्रीराम यादव, डॉ. वीके सीरिया, विमल सीरिया, अशोक यादव, किशोर सीरिया, दीपक यादव, राजेंद्र यादव, मुकेश यादव, चंद्रशेखर यादव सहित महिला मंडल से श्रीमती शोभा यादव, श्रीमती उमा यादव, श्रभ्मती कृष्णा यादव, श्रीमती धर्मिशा यादव सहित बड़ी संख्या में यदुजन उपस्थित रहे।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.