इटारसी। श्रीकृष्ण यादव समाज कल्याण समिति (Shri Krishna Yadav Social Welfare Committee) के द्वारा पांच दिवसीय पर्व दीपावली के तारतम्य में दीपावली पर्व के दूसरे दिन शुक्रवार को गोवर्धन पूजा अन्नकूट उत्सव यादव भवन में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर गोवर्धन पूजा दोपहर एक बजे से यादव भवन में प्रारंभ की गई जिसमें विधि विधान से गोवर्धन को सजा कर भगवान द्वारिकाधीश की पूजा की गई। जिसमें यजमान किशोर वर्षा सीरिया ने पूजन अर्चन किया।
इसके साथ ही सामाजिक बंधु ने सामूहिक रूप से पूजन अर्चन किया। वहीं गोवर्धन की पूजन के पश्चात आरती की गई। इसके बाद रंगोली एवं चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण एवं अन्य देवी देवताओं के सुंदर चित्र बनाए। इस अवसर पर मु य अतिथि विधायक डॉ सीतासरन शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता जगदीश मालवीय, यादव समाज जिला अध्यक्ष आरके यादव, फूलचंद यादव, मधुसूदन यादव, डॉ वीके सीरिया मौजूद थे। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के सुंदर भजनों पर मनमोहक नृत्य आयोजित किया जिसमें बालिकाओं ने भगवान श्रीकृष्ण एवं गोपियों की वेशभूषा में सुंदर नृत्य किया। इस अवसर पर अशोक यादव, डॉ मनोज यादव, प्रवीण यादव, राजेंद्र यादव, मनीष यादव एवं महिला मंडल की शोभा यादव, धर्मिशा यादव, गिरिजा यादव, रश्मि यादव सहित सामाजिक बंधु उपस्थित थे।
यादव समाज ने मनाया अन्नकूट उत्सव
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement
