इटारसी। श्रीकृष्ण यादव समाज कल्याण समिति (Shri Krishna Yadav Social Welfare Committee) द्वारा श्रीगोवर्धन पूजा (Shri Govardhan Puja) अन्नकूट उत्सव (Annakoot Utsav) का आयोजन आगामी 26 अक्टूबर को किया जाएगा।
इस संबंध में समिति के अध्यक्ष आरके यादव ने बताया कि सर्व यादव समाज द्वारा श्री गोवर्धन पूजा अन्नकूट उत्सव पर विभिन्न सांस्कृतिक एवं धार्मिक आयोजन किए जाएंगे। जिसके तहत 26 अक्टूबर को रंगोली, चित्रकला, नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। वहीं दोपहर एक बजे से श्री गोवर्धन पूजा का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान गौपूजा एवं श्रेष्ठ गौ श्रृंगार की प्रस्तुति पर पुरस्कृत किया जाएगा। वहीं महिला मंडल (Mahila Mandal) द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम (Cultural Program) होंगे। अध्यक्ष आरके यादव ने बताया कि यादव भवन गोपाल नगर सूरजगंज में दोपहर दो बजे से अन्नकूट उत्सव प्रसाद वितरण किया जाएगा। श्री यादव ने समस्त यदुजनों से कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।
यादव समाज 26 अक्टूबर को करेगा गोवर्धन पूजा और अन्नकूट उत्सव


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement
