इटारसी। श्रीकृष्ण यादव समाज कल्याण समिति (Shri Krishna Yadav Social Welfare Committee) की माह जनवरी की बैठक 14 फरवरी दिन रविवार को श्री यादव भवन में दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी। जिसमें विभिन्न कार्ययोजनाओं पर सदस्यों से चर्चा की जाएगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए समिति अध्यक्ष आरके यादव (Chairman RK Yadav) ने बताया कि बैठक में मासिक आय व्यय की प्रस्तुति दी जाएगी। तत्पश्चात समाज के वार्षिक उत्सव वर्ष में बसंत पंचमी (Basant Pachmi) की पावन तिथि पर श्रीकृष्ण विवाह महोत्सव अंतर्गत नि:शुल्क सामूहिक विवाह कार्यक्रम 16 फरवरी को आयोजित करने के लिए कार्ययोजना तथा तथा कार्यक्रम के क्रियान्वयन पर चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही अन्य प्रस्ताव जो बैठक में सदस्यों द्वारा प्रस्तुत किए जाएंगे उन पर समिति के कार्यकारिणी सदस्य एवं महिला-पुरुष व युवा समिति के अध्यक्ष बैठक के एजेंडे पर अपना मत प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही सदस्यों को कार्य की जि मेदारी सौंपी जाएगी। श्री यादव ने कार्यकारिणी सदस्यों से अपील की है कि बैठक में अधिक से अधिक सं या में उपस्थित होकर दिए गए प्रस्तावों पर अपने अपने विचार रखें। बैठक में कोविड 19 के नियमों का पालन किया जाएगा।
यादव समाज की बैठक 14 को, श्रीकृष्ण विवाह पर होगी चर्चा

For Feedback - info[@]narmadanchal.com








