इटारसी। ग्राम केसला खुर्द (Kesla Khurd)में आयोजित यादव यदुवंशी (Yadav Yaduvanshi)समाज की जिला स्तरीय बैठक में सर्वसम्मति से आगामी अक्षय तृतीया पर सामाजिक सामूहिक विवाह सम्मेलन के आयोजन का प्रस्ताव रखा, जिसका सभी सामाजिक बंधुओं ने स्वागत किया और दहेज प्रथा जैसी कुरीति को खत्म करने का संकल्प लिया।
युवा कार्यकारी जिलाध्यक्ष मनीष यादव (Manish Yadav)ने बताया कि विवाह में होने वाले फिजूल खर्च को कम करने हेतु सामाजिक विवाह सम्मेलन होने से समाज का पैसा बचा कर उसे शिक्षा जैसे क्षेत्रों में लगाना चाहिए। बैठक में जिलेभर से सैकड़ों की संख्या में सामाजिक लोग जमा हुए एवं सभी ने समाज के सामने अपने विचार रखे। बैठक की अध्यक्षता पंडा दादा केसला ने की। नर्मदा यादव (Narmada Yadav) ने आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष मुकेश यादव (Mukesh Yadav), कार्यकारी जिलाध्यक्ष सूबेदार यादव (Subedar Yadav), अजीत यादव (Ajit Yadav), युवा शाखा जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव (Shailendra Yadav), कार्यकारी युवा जिलाध्यक्ष रीतेश (राजा) यादव( Ritesh (Raja) Yadav), मनीष यादव (Amar Singh), जिला उपाध्यक्ष अमर सिंह का पुष्प माला, शॉल व श्रीफल से स्वागत किया। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष मुकेश यादव मरोड़ा, नर्मदा प्रसाद यादव केसला, शिवनारायण यादव मरोड़ा, मुन्नालाल यादव सिलारी, विनोद यादव रूपापुर, लखनलाल यादव सोनतलाई, खुशीलाल गुर्रा, रामकिशोर रामपुर, वासुदेव (मल्थू पटैल), अर्जुन यादव आदि का गयाप्रसाद यादव नसीराबाद ने शॉल और श्रीफल से सम्मान किया। इस दौरान यादव समाज मंगल भवन निर्माण हेतु होशंगाबाद में भूमि दान करने वाले उमेश यादव जिलाध्यक्ष (कार्यकारी) का जिलाध्यक्ष ने सम्मान किया।
कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शीला यादव, पूर्व सदस्य बलराम यादव, समाज के पूर्व अध्यक्षों में लखनलाल, प्रमोद यादव, हरिनारायण गूजरवाडा, रामसेवक रामपुर, देवेन्द्र यादव सरपंच समोन, सियालाल यादव सरपंच आखंमऊ, हरि यादव सरपंच भानपुर, राजेन्द्र यादव सरपंच कोटगांव, तिलक बाबू, कैलास यादव पूर्व सरपंच बागलखेड़ी, सरदार पटैल पूर्व सरपंच गुजरवाड़ा, नीलेश यादव सहित राधाकृष्ण मंदिर समिति अध्यक्ष भगवान दास नयागांव आदि मौजूद रहे।
यादव समाज ने दहेज प्रथा खत्म करने का संकल्प लिया


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Advertisement
