इटारसी। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल पुरानी इटारसी द्वारा विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका (ग्रामीण) अधिनियम 2025 को लेकर अभिनंदन मैरिज गार्डन में एक विशेष बैठक आयोजित की गई।
125 दिन के रोजगार की कानूनी गारंटी पर मुख्य वक्ता जयकिशोर चौधरी ने केंद्र सरकार के इस नए अधिनियम की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इसका उद्देश्य ग्रामीण परिवारों का चहुमुखी विकास करना है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब हर हाथ को काम के संकल्प के साथ प्रत्येक ग्रामीण परिवार को 125 दिनों के रोजगार की कानूनी गारंटी दी गई है, जो पूर्व में मनरेगा के तहत केवल 100 दिन थी।
गांवों की तस्वीर बदलेगी यह योजना मंडल अध्यक्ष मयंक मेहतो ने कहा कि यह योजना गांवों के समग्र विकास और कृषि मजदूरों की आर्थिक उन्नति के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
बैठक में जिला अध्यक्ष अनुसूचित जाति मोर्चा राजू बकोरिया, मंडल संयोजक विजय चौरे, सह-संयोजक रीना डोंगरे सहित बड़ी संख्या में पार्षद और वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु ग्रामीण स्तर पर स्थायी रोजगार और ग्रामीणों को सशक्त बनाना रहा।










