नई दिल्ली। एयरटेल (Airtel) ने एक शानदार ऑफर निकाला है जिसको देखकर आपके होंश उड जाएगें। बता दें कि एयरटेल के 12 हजार के स्मार्टफोन खरीदने पर 6 हजार का कैश बैक दिया जाएगा। जी हां…यह दो कैशबैक दो इंस्टॉलमेंट में मिलेगा। एयरटेल के पोर्टल से नए स्मार्टफोन खरीदने पर यह कैशबैक 3 साल के दौरान मिलेगा। कैशबैक सैमसंग, शाओमी, वीवो, ओपो, रियलमी, नोकिया, आईटेल, लावा, इनफिनिक्स, टेक्नो, लेनेवो और मोटोरोला जैसे 12 ब्रांडों के 12,000 रुपए तक की कीमत वाला नया स्मार्टफोन खरीदने वाले ग्राहकों को मिलेगा।
इन्हें मिलेगा यह स्मार्टफोन
कंपनी का कहना है कि यह इस बैनिफिट का लाभ उठाने के इच्छुक ग्राहकों के लिए 150 से अधिक स्मार्टफोन लिस्टेड किए गए हैं। साथ ही मेरा पहला स्मार्ट फोन के तहत यह ऑफर दिया जाएगा। ग्राहक को 36 महीनों तक लगातार 249 रुपए या उससे ज्यादा के एयरटेल प्रीपेड पैक के साथ रिचार्ज करना होगा। साथ ही ग्राहकों को दो भागों में कैशबैक (cashback) दिया जाएगा। पहली किस्त 2000 रुपए 18 महीने के बाद और शेष 4000 रुपए 36 महीनों के बाद मिलेगी। ग्राहकों को वन-टाइम फ्री स्क्रीन रिप्लेसमेंट मिलेगा। यह 4800 रुपए तक का एडिशनल कॉस्ट बैनिफिट (Addition Cost Benefit) भी देता है। कंपनी ने कहा कि एक बार ग्राहक एलिजिबल रिचार्ज पैक कराने के बाद एयरटेल थैंक्स ऐप पर स्क्रीन रिप्लेसमेंट इनरोलमेंट 90 दिनों के भीतर किया जा सकता है।









