इटारसी। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बिजली चोरी रोकने के लिए अपनी पारितोषिक योजना को तेज कर दिया है। अब बिजली के अवैध उपयोग की गोपनीय सूचना देने वाले को 50 हजार रुपये तक का इनाम दिया जाएगा।
कंपनी के अनुसार, सूचना सही पाए जाने पर 25 हजार रुपये की राशि तुरंत और शेष राशि वसूली के बाद सीधे सूचनाकर्ता के बैंक खाते में जमा की जाएगी। अब तक 167 लोगों को 2 लाख रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। खास बात यह है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। नागरिक उपाय एप या कंपनी के पोर्टल पर गुप्त सूचना दर्ज करा सकते हैं।










