---Advertisement---
Bachpan Play School, Itarsi

युवा पत्रकार को अवैध वेंडर ने धमकाया, पत्नी बोली झूठे केस में फंसा देंगे

By
Last updated:
Follow Us

इटारसी। नूरानी मस्जिद के पास रहने वाले एक अवैध वेंडर और उसकी पत्नी ने युवा पत्रकार को न सिर्फ जान से मारने बल्कि उसे झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी है। नाला मोहल्ला में अब्दुल हमीद नगर निवासी युवा पत्रकार अरविंद सकतपुरिया को उन्हीं के मोहल्ले का रहने वाला अवैध वेंडर आसिफ और उसकी पत्नी ने जान से मारने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी है। अरविंद ने उसके खिलाफ एक खबर प्रकाशित की थी, जब से पति-पत्नी उससे विवाद करते रहते हैं।
अरविंद का कहना है कि अवैध वेंडर और उसकी पत्नी उससे झगड़ा करते और मारपीट भी कर रहे हैं। उसके घर के सामने एक खराब आटो खड़ा है, जिसे हटाने का कहते हैं तो उसकी पत्नी गाली देती है और झूठे केस में फंसाने की धमकी देती है। दोनों पति-पत्नी ने अरविंद को धमकी दी है कि उसके साथ कोई भी बड़ी घटना हो सकती है। धमकी के बाद से अरविंद और उसके परिजनों में भय है। अरविंद ने पुलिस थाना निरीक्षक को कार्रवाई करने और दोनों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने एक आवेदन दिया है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Leave a Comment

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.