- मुख्य अतिथि शिवपुरी के राजू बाथम पूर्व राज्यमंत्री मप्र उपस्थित हुए
इटारसी। आज 3अगस्त, रविवार को साईं कृष्णा रिसोर्ट गार्डन में युवा मांझी समाज संगठन (युमांस) इटारसी द्वारा छटवे वर्ष में शिक्षा एवं खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों का श्री निषादराज प्रतिभा सम्मान किया गया। इसमें नर्मदापुरम जिले के 70 से ज्यादा शिक्षा एवं खेल की प्रतिभाओं को सम्मान पत्र एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया।
युमांस संगठन के अध्यक्ष राकेश रायकवार ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजू बाथम पूर्व राज्यमंत्री मप्र एवं विशेष अतिथि गोविंद रायकवार नापतौल विभाग निरीक्षक भोपाल उपस्थित हुए। अतिथियों ने भगवान श्री निषादराज के जयकारे के साथ उनके चित्र की पूजा की। कुसुम मालपानी स्कूल इटारसी की छात्रा एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला ग्राम डोलरिया की छात्रा की सालभर की फीस संगठन के माध्यम से दी गई।
स्वागत उद्बोधन संगठन के संगठन सचिव रजत रायकवार ने किया। अध्यक्षता स्वतंत्र कश्यप ने की। मुख्य अतिथि राजू बाथम ने छात्र-छात्राओं का शुभकामना देकर कहा कि जिस क्षेत्र में आपकी रुचि है उसमें कड़ी मेहनत कर आगे बढ़ें, आप निश्चित ही सफल होंगे। अतिथि आलोक रायकवार ने डिजिटल पढ़ाई के विषय पर छात्र छात्राओं को जानकारी दी एवं शिक्षा में सहयोग करने को कहा।
नर्मदापुरम की पार्षद बिंदिया मांझी ने सभी उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। वरिष्ठ समाजसेवी शंकर लाल रायकवार, बीएल केवट, अशोक गोयले, राजेश रायकवार, रामदास कहार, प्रहलाद रायकवार, सोनू गोयले, अजय रायकवार, प्रदीप रायकवार, बब्लू कहार ने भी अपने विचार रखे। संचालन मोहन रायकवार रायकवार ने, आभार संतोष रायकवार ने किया।








