इटारसी। शहर में व्याप्त भीषण जल संकट और जनप्रतिनिधियों की शिकायतों पर सुनवाई न होने के विरोध में युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। युवा कांग्रेस द्वारा कल 13 मार्च को नगर पालिका सीएमओ के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
युवा कांग्रेस नेताओं का कहना है कि शहर की जनता पानी की एक-एक बूंद के लिए तरस रही है, लेकिन प्रशासन और नगर पालिका अधिकारी मूकदर्शक बने हुए हैं। जनप्रतिनिधियों द्वारा जनहित की समस्याओं को लेकर की जा रही बात को भी तवज्जो नहीं दी जा रही है। इसी तानाशाही रवैये और जल संकट के स्थायी समाधान की मांग को लेकर युवा कांग्रेस कार्यकर्ता कल नगर पालिका कार्यालय का घेराव कर अपना विरोध दर्ज कराएंगे।








