इटारसी। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला नर्मदापुरम (Bharatiya Janata Yuva Morcha District Narmadapuram) द्वारा यूथ कनेक्ट (Youth Connect) कार्यक्रम के अंतर्गत भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।
भाजयुमो जिला मंत्री गोपाल शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता कल 17 मई को जीनियस प्लानेट स्कूल (Genius Planet School) में दोपहर 12 बजे से आयोजित की जाएगी। जिसमें 16 से 25 वर्ष तक आयुवर्ग के युवा भाग ले सकते हैं। प्रतिभागी राष्ट्रीय महत्व और चेतना से जुड़े 10 महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार रख सकते हैं। प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ 10 युवाओं का चयन संभाग स्तरीय भाषण प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर मप्र विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष और वर्तमान विधायक डॉ सीतासरन शर्मा (Dr. Sitasaran Sharma), भाजयुमो के संभागीय प्रभारी अमय आप्टे (Amay Apte), जिला प्रभारी रवि सोनी (Ravi Soni), जिला अध्यक्ष दीपक महालहा (Deepak Mahalaha) व अन्य मौजूद रहेंगे।
भाजयुमो का यूथ कनेक्ट प्रोग्राम कल, भाषण प्रतियोगिता होगी


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com






