इटारसी। ग्राम साकेत के एक युवक की जहरीला पदार्थ (poisonous substance) खाने से आज मौत हो गयी। उसका उपचार नर्मदा अस्पताल होशंगाबाद में पिछले पांच दिन से चल रहा था। आज दोपहर करीब 12 बजे उसने दम तोड़ दिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नर्मदा अस्पताल के वार्डबॉय राम कुमार पटेल पिता लक्ष्मीनारायण ने सूचना है कि विगत 5 अक्टूबर से भर्ती ग्राम साकेत के नीरज पटेल पिता परसराम पटेल 30 वर्ष की आज मौत हो गयी। मामले की जांच उपनिरीक्षक इटारसी थाना संदीप यादव कर रहे हैं।
जहरीला पदार्थ खाने से युवक की मौत

For Feedback - info[@]narmadanchal.com







