इटारसी। शासकीय महात्मा गांधी स्मृति स्नातकोत्तर महाविद्यालय इटारसी में युवा उत्सव की द्वितीय दिवस के अवसर पर आज रंगोली, कोलार्ज पोस्टर निर्माण, कार्टूनिंग, क्ले मॉडलिंग की प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम का प्रारंभ प्राचार्य डॉ राकेश मेहता, डॉ रश्मि तिवारी डॉ. ओपी शर्मा, श्रीमती सुशीला बरबड़े द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
प्राचार्य डॉ राकेश मेहता ने कहा की युवा उत्सव विद्यार्थियों के व्यक्तित्व में विकास करता है, यह शिक्षा के साथ-साथ नए प्रकार के गुण को अर्जित करते हैं। रंगोली प्रतियोगिता में छवि चौरे प्रथम, स्नेहा चौरे द्वितीय, आरती शर्मा एवं रिचा चौरे सामूहिक रूप से तृतीय रही। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में अभिषेक सोनी प्रथम, मुस्कान केवट द्वितीय एवं हर्षिका बनवासी तृतीय रही।
कोलाज प्रतियोगिता में प्रदीप कौर प्रथम, प्रांजल गौर द्वितीय एवं क्ले मॉडलिंग प्रतियोगिता में नैंसी रैकवार प्रथम और कार्टून निर्माण प्रतियोगिता में अभिषेक सोनी प्रथम रहे। इस अवसर पर डॉ एम व्ही कनक, डॉ अर्चना शर्मा, डॉ लक्ष्मी ठाकुर, डॉ बस्सा सत्यनारायण, श्रीमती श्रुति, सुरेश गुप्ता ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं अनेक विद्यार्थी उपस्थित रहे।









