इटारसी। युवा मांझी समाज संगठन 3 अगस्त, रविवार को जिला स्तर पर समाज की प्रतिभाओं का सम्मान करेगा। यह आयोजन सांई कृष्णा रिसोर्ट गार्डन में होगा।
संगठन छटवे वर्ष में शिक्षा एवं खेल के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों के लिए श्री निषादराज प्रतिभा सम्मान समारोह कर रहा है। इस कार्यक्रम में नर्मदापुरम जिले के प्रतिभाओ का सम्मान पत्र स्मृति चिन्ह एवं अंगवस्त्र से सम्मानित किया जायेगा।








