इटारसी। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला नर्मदापुरम (Bharatiya Janata Yuva Morcha District Narmadapuram) ने छत्रपति वीर शिवाजी (Chhatrapati Veer Shivaji) एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh) के द्वितीय सरसंघचालक माधवराव सदाशिवराव गोलवलकर (Sarsanghchalak Madhavrao Sadashivrao Golwalkar) की जयंती रोटरी वृद्धाश्रम (Rotary Old Age Home) के पार्क (Park) में मनाई।युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक महाला (Deepak Mahala) ने बताया युवा मोर्चा एवं भाजपा के वरिष्ठ जनों के साथ छत्रपति शिवाजी महाराज एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के द्वितीय सरसंघ चालक की जयंती पर उनके चित्रों पर माल्यार्पण एवं मुख्यमंत्री की मंशानुसार दोनों ही महापुरुषों की याद में पौधरोपण किया तथा वृद्धाश्रम में निवासरत वृद्धजनों को स्वल्पाहार कराकर उनका शुभाशीष प्राप्त किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता संदेश पुरोहित (Sandesh Purohit), जिला महामंत्री मुकेश मैना (Mukesh Maina), पूर्व जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा कुलदीप रावत (Kuldeep Rawat), सुयश ओसवाल (Suyash Oswal), गोपाल शर्मा (Gopal Sharma), हर्षल गालर (Harshal Gallar), पारस अग्रवाल (Paras Agarwal), अतुल पटेल (Atul Patel), शशांक मालवीय (Shashank Malviya), विक्कू ठाकुर (Vikku Thakur), बेअंत बंजारा (Beant Banjara), रौनक मालवीय (Raunak Malviya), राहुल कुशवाह (Rahul Kushwaha) सहित सभी युवा साथी उपस्थित थे।
युवा मोर्चा ने मनाई महापुरुषों की जयंती


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
Advertisement
