---Advertisement---

पॉलिटेक्निक में ‘युवा संवाद’: आत्मनिर्भर भारत की नींव में युवाओं की भूमिका पर चर्चा

By
On:
Follow Us

इटारसी। शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, इटारसी में ‘आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत’ के लक्ष्य को लेकर एक सार्थक युवा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में युवा शक्ति को देश के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया और उन्हें स्वरोजगार के महत्व से अवगत कराया गया।

कार्यक्रम में नर्मदापुरम-नरसिंहपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद दर्शन सिंह चौधरी की गरिमामयी उपस्थिति रही। उनके साथ, मध्य प्रदेश तैराकी संघ अध्यक्ष पीयूष शर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष सुश्री प्रीति शुक्ला, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष एवं संस्था विधायक प्रतिनिधि जय किशोरी चौधरी, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक महालहा, और भाजपा मंडल अध्यक्ष मयंक महत्व सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। युवा संवाद का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और मां सरस्वती के माल्यार्पण के साथ हुआ। इसके पश्चात, संस्था की छात्राओं, अतिथियों, स्टाफ और विद्यार्थियों द्वारा राष्ट्रगीत वंदे मातरम का गायन किया गया। संस्था प्राचार्य आरके चोलकर ने स्वागत भाषण प्रस्तुत किया और कॉलेज का विस्तृत परिचय दिया।

विभागाध्यक्ष श्रीमती विद्यावती सूर्यवंशी, पल्लवी नरवरे, विकास सिद्धू, रामकुमार उईके, आकाश गर्ग, भूपेंद्र जोठे, एवं अन्य स्टाफ सदस्यों ने पुष्पगुच्छ और माला भेंट कर अतिथियों का आत्मीय स्वागत किया। संचालन संस्था से श्रीमती पल्लवी शर्मा ने अपनी कविताओं के माध्यम से और भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक महालहा ने किया। इस मौके पर पीयूष शर्मा ने विद्यार्थियों को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं को नौकरी की मांग करने के बजाय, अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग करके उद्यमी बनना चाहिए और दूसरों को रोजगार देने वाला बनना चाहिए। सुश्री प्रीति शुक्ला ने इस बात पर जोर दिया कि भारत में सबसे अधिक युवा शक्ति है और यहां युवा जोश की कमी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि देश युवा सोच के साथ आगे बढ़ेगा, और आत्मनिर्भर व विकसित भारत के लिए युवाओं को राष्ट्र हित में अपना योगदान देना होगा।

सांसद दर्शन सिंह चौधरी ने विद्यार्थियों से आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के संबंध में विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बताया कि भारत देश रक्षा अनुसंधान से लेकर मोबाइल टेक्नोलॉजी तक हर क्षेत्र में पूर्णत: आत्मनिर्भर बन चुका है। उन्होंने सभी को स्वदेशी वस्तुओं और स्थानीय ग्रामीण से लोकल वस्तुएं क्रय करने की प्रेरणा दी। सांसद ने विद्यार्थियों को विदेशी वस्तुओं का पूर्णत: त्याग करने संबंधी शपथ एवं संकल्प भी दिलाया। इस कार्यक्रम में संस्था स्टाफ सदस्य प्रबल गौर, लखन लाल कोरी, शैलेंद्र सिंह राजपूत, हरिओम नरवरे, नीलेश गोर, आशीष चौरे, प्रवेश चौरे, अंकित मिश्रा, श्रीमती इति महालहा, हेमलता शुक्ला, सोनिया अग्रवाल, अनीता वर्मा, शिवांगी मालवी, सुश्री नेहा केदारे, नैनी पटेल आदि के साथ-साथ 150 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Rohit Nage

Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.