बीमारी से रेलवे कर्मी की मृत्यु
इटारसी। केसला थाना अंतर्गत ग्राम मल्लूपुरा छोटी पुलिया के पास एक कार चालक ने तेज व लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए मल्लूपुरा के युवक को टक्कर मार दी। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सुखतवा में उपचार दिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मल्लूपुरा की छोटी पुलिया के पास मिथिलेश यादव को मारुति सुजूकी एमपी 09, 6781 के चालक ने टक्कर मार दी। पुलिस में माखन यादव पिता बाबूलाल यादव 32 वर्ष ने घटना की शिकायत की है। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
बीमारी से रेलवे कर्मी की मृत्यु
पथरोटा थाना अंतर्गत ग्राम कीरतगढ़ में रहने वाले रेलकर्मी की बीमारी की वजह से मृत्यु हो गयी। पथरोटा पुलिस ने सूचना पर मर्ग कायम कर जांच में लिया है। रेलकर्मी महावीर सिंह सिखावत पिता भंवर सिंह 56 वर्ष हीराबा झुनझुना राजस्थान का रहने वाला था जो हाल में क्वार्टर नंबर आरबीआई-1/5 बी कीरतगढ़ का रहने वाला था। उसकी मृत्यु की सूचना रेल कर्मी शैलेन्द्र शर्मा पिता लक्ष्मीनारायण 47 वर्ष निवासी कीरतगढ़ ने पुलिस को दी है।
इसी तरह से खेड़ा निवासी एक महिला की भी बीमारी के दौरान मृत्यु होने के समाचार है। पुलिस के अनुसार कमला बाई उर्फ कांति बाई पत्नी नवीन 30 वर्ष की उसके घर में बीमारी के दौरान मौत हो गयी। उसकी मृत्यु की सूचना धम्मन यादव पिता दामोदर 40 वर्ष ने पुलिस को दी है।
इलाज के दौरान दम तोड़ा
केसला ब्लाक के ग्राम तवानगर और ग्राम डांडीवाड़ा के दो अलग-अलग लोगों ने उपचार के दौरान भोपाल के हमीदिया अस्पताल में दम तोड़ दिया है। उनको जलने के कारण उपचार के लिए हमीदिया में भर्ती कराया गया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तवानगर थाना अंतर्गत कल्लू पिता गनपत झरबड़े 65 वर्ष 4 जनवरी की रात करीब पौने दो बजे आग से जल गए थे। उनको उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल के बाद हालत गंभीर होने पर हमीदिया अस्पताल भोपाल भेजा गया था जहां 19 जनवरी को उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इसी तरह से केसला थाना अंतर्गत ग्राम डांडीवाड़ा की सरोजबाई पति श्यामफल परते 35 वर्ष को 17 जनवरी को जलने के बाद हमीदिया अस्पताल भोपाल रेफर किया था जहां उसने भी बीती रात दम तोड़ दिया।








