बढ़ती दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने अभियान
इटारसी।हाईवे और अन्य रोडों पर दुर्घटना के लिए सबसे अधिक जिम्मेदार ट्रैक्टर-ट्रालियों पर रेडियम लगाने का कार्य परिवर्तन संस्था कर रही है। अब तक संस्था ने दो सौ से अधिक ट्रालियों में रेडियम लगाने का कार्य किया है। आज तीसरे चरण में संस्था के सदस्य कृषि उपज मंडी पहुंचे और एक ही दिन में करीब 180 ट्रालियों में रेडियम लगाया।
परिवर्तन के अखिल दुबे ने बताया कि अक्सर दुर्घटनाओं में ट्रैक्टर ट्रालियां जिम्मेदार होती हैं, जो रोड किनारे खड़े करके इनके चालक यहां वहां चले जाते हैं। खासकर रात के वक्त तो यह साक्षात मौत बनकर खड़ी रहती हैं। रात के वक्त आने वाले वालों को ये दिख जाएं या इनके होने का संकेत मिल जाए इसके लिए संस्था रेडियम लगा रही है। शहर के एक होनहार खिलाड़ी की दुर्घटना में मृत्यु हो जानने के बाद संस्था ने पुन: यह अभियान शुरु किया। दो चरणों में लगभग आधा-आधा सैंकड़ा वाहनों में रेडियम लगाए थे। आज 180 ट्रालियों में रेडियम लगाया गया।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
तीन सौ से अधिक ट्रालियों पर लगा चुके हैं रेडियम
For Feedback - info[@]narmadanchal.com