75 हजार लोगों ने किया 1 करोड़ से अधिक वनस्पति बीजो का रोपण
होशंगाबाद। नर्मदा नदी के राइपेरियन जौन को हरा-भरा बनाने के लिए जिले में नर्मदा नदी के तट पर वनस्पति रौपण तथा बीज रौपण का महा अभियान आज चलाया गया। अभियान के तहत जिले में लगभग 120 किलो मीटर लम्बे नर्मदा तट पर 90 प्रकार से अधिक पौधो के बीजो का रौपण किया गया। गंगा दशहरा के अवसर पर तट में उत्सव के माहौल में 75 हजार से अधिक व्यक्तियों ने श्रृद्धा पूर्वक आवंटित भूखंड में बीज रौपण किया। जनप्रतिनधियों, अधिकारियों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, किसानो तथा नर्मदा परिवारो ने उत्साह से इसमें भाग लिया।
इस संबंध में नर्मदापुरम् संभाग के कमिश्नर श्री उमाकांत उमराव ने बताया कि अधिक तापमान तथा चिलचिलाती धूप में भी वनस्पति रौपण अनवरत जारी रहा। रौपण के लिए नर्मदा परिवारो को ग्राम पंचायत तथा जन अभियान परिषद के सहयोग से 90 तरह के बीजो के एक लाख से अधिक पैकेट उपलब्ध कराए गये। आज राइपेरियन जौन मं एक करोड़ से अधिक बीजो का रौपण किया गया। इनमें अर्जुन, बेल, बबूल, गोखरू, गौरखमुडी, धतूरा, चिरटिया, चिरवाला, महानीम, कवीट, बड़ी भटकचरिया, तुलसी, कठेरन, सोनापाठा, जंगली तुलसी के बीज शामिल हैं। इसके साथ-साथ मुनगा, सूबबूल, मकोय फली, ललतानिया, अरंडी, झाउ, अकउआ, पलाश, शिव कटाई, शिव लोंगी, बकाई, अटार, कठेरन, भटकटाई, मकोय, बथुआ आदि के बीजो का भी रौपण किया गया। इन बीजो की अनुमानित संख्या एक करोड़ 13 लाख से अधिक है। इसके साथ-साथ विभिन्न तरह की घासो का भी नर्मदा तटो पर रौपण किया गया।
नर्मदा नदी के राइपेरियन जौन को हरा-भरा बनाने के लिए जिले में नर्मदा नदी के तट पर वनस्पती रौपण तथा बीज रौपण का महा अभियान आज चलाया गया। अभियान के तहत जिले में लगभग 120 किलो मीटर लम्बे नर्मदा तट पर 70 प्रकार से अधिक पौधो के बीजो का रौपण किया गया। सांडिया में विधायक पिपरिया श्री ठाकुर दास नागवंशी ने हजारो नर्मदा सेवको तथा एनसीसी कैडेट के साथ बीजा रौपण किया। उन्होंने कहा कि नर्मदा तट को हराभरा बनाने तथा इसमें रौपित पौधो की सुरक्षा के लिए तन-मन-धन से प्रयास किया जाएगा। सबके सहयोग से ही नर्मदा को हरी चुनरी उढ़ाने का महा अभियान सफल होगा। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष पिपरिया श्री राजेश जायसवाल, एसडीएम पिपरिया श्री एम.एस.रघुवशी, जनपद पंचायत पिपरिया के सीईओ आर.एन.गुप्ता, जनप्रतिनिधि गण तथा नर्मदा परिवार के सदस्यगण उपस्थित रहे।
विकासखंड सिवनीमालवा के आंवली घाट में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री पी.सी.शर्मा ने नर्मदा परिवारो के साथ बीज रौपण किया। निर्धारित किये गये भूखंडो में नर्मदा परिवारो ने नदी के किनारे परम्परागत रूप से पाए जाने बाली वनस्पतियो के बीजो का रौपण किया। कार्यक्रम के बीच आंवली घाट में विवाह उपरांत नवयुगल ने माँ नर्मदा का आशीर्वाद लेने के लिए घाट पर आए दूल्हे ने वनस्पी रौपण तथा बीजा रौपण के महा अभियान में बीजा रौपण करके माँ नर्मदा का आशीर्वाद लिया। अन्य ग्रामो में भी किसानो तथा नर्मदा सेवा परिवारो ने पूरे उत्साह के साथ बीजा रोपण किया।
नर्मदा तट पर वनस्पति तथा बीज रौपण का उत्साह समाज के हर वर्ग तथा समुदाय में देखा गया। होशंगाबाद में हरबल पार्क नगर पालिका अध्यक्ष श्री अखिलेश खंडेलवाल ने भी बीजरौपण कार्यक्रम में उपस्थित होकर बीजरौपण किया। इसके अलावा सर्किट हाउस में जिले के पिं्रट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधियो ने नगर पालिका अध्यक्ष के साथ इस अभियान में सहभागिता निभाई।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
दूल्हे ने किया वनस्पति रोपण
For Feedback - info[@]narmadanchal.com