इटारसी। जिला फुटबाल संघ होशंगाबाद की अंडर 14 जिला टीम का चयन लगातार सात दिन चली चयन प्रक्रिया के बाद हुआ। रेलवे स्कूल मैदान पर चली चयन प्रक्रिया में जिला फुटबाल संघ के सचिव दीपक परदेशी, रेलवे फुटबाल टीम के कप्तान प्रीतम तिवारी, अरविंद राकेश व जितेन्द्र ने खिलाडिय़ों की योग्यता परखी। प्रक्रिया में करीब साठ खिलाडिय़ों ने भाग लिया जिसमें से 18 खिलाडिय़ों को चुना गया।
चयनित खिलाडिय़ों में गोलकीपर मयंक दुबे, अभिषेक लौवंशी, रोहित मेहरा, इंद्रजीत, अमित मालवीय, अनुराग बेरा, अक्षत तिवारी, हिमांशु पटेल, गौतम पवार, अर्जुन सूर्यवंशी, कार्तिक राजपूत, अभिषेक गजभिये, अजय ठाकुर, साहिल चौरसिया, रौनक भालेराव, करन सरेआम, महेन्द्र चौहान, शेख उबेज को शामिल किया है। अतिरिक्त में निवेश बड़ोदिया, पवन डोंगरे शामिल हैं। चयनित खिलाडिय़ों का कैंप 1 से 8 सितंबर तक नयायार्ड में लगेगा।
अंडर 14 जिला फुटबाल टीम का चयन
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







