इटारसी। नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में इस वर्ष अखिल भारतीय हॉकी प्रतियागिता जिला हॉकी संघ के अध्यक्ष दिवंगत सुरेश दुबे की स्मृति में होगी। प्रतियोगिता का आयोजन 10 फरवरी से 17 फरवरी के मध्य गांधी स्टेडियम में होगी। इस वर्ष प्रतियोगिता की खास बात यह रहेगी कि यह लीग सिस्टम पर आधारित होगी।
प्रतियोगिता आयोजन समिति की एक बैठक जिला हॉकी संघ के कार्यालय में हुई जिसमें प्रतियोगिता से संबंधित महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। आयोजन समिति के अध्यक्ष कल्पेश अग्रवाल, जयकिशोर चौधरी, डीएचए अध्यक्ष राजेन्द्र तोमर, आयोजन समिति सचिव एससी लाल, जसबीर सिंघ छाबड़ा, जयराज सिंह भानू, वरिष्ठ खिलाड़ी दीपक जेम्स, रविन्द्र जोशी, कन्हैया गुरयानी, दीपू अग्रवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे।
बैठक में प्रतियोगिता के दौरान देश के विभिन्न शहरों से आने वाली टीमों की आवास व्यवस्था, भोजन व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं पर चर्चा की है। प्रतियोगिता के लिए मैदान समिति ने अपना काम प्रारंभ कर दिया है। नगर पालिका परिषद के तत्वावधान में जिला हॉकी संघ द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में विजेता टीम को बतौर प्रथम पुरस्कार 51 हजार रुपए और उपविजेता टीम को द्वितीय पुरस्कार 31 हजार रुपए दिए जाएंगे।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]

अखिल भारतीय हॉकी प्रतियोगिता 10 फरवरी से
For Feedback - info[@]narmadanchal.com