इटारसी। कृषि उपज मंडी की सुरक्षा टीम ने रात के अंधेरे में उपज का अवैध परिवहन कर रहे दो ट्रक पकड़कर मंडी में खड़े कराए हैं। जांच के दौरान इनके पास से उपज संबंधी कोई भी वैध कागजात नहीं मिले हैं। बताया जाता है कि दो ट्रकों में मक्का और तुअर भरकर परतवाड़ा महाराष्ट्र से सोहागपुर ले जायी जा रही थी। मंडी की तीन सदस्यीय टीम ने रात करीब 2 बजे यह कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार ट्रक क्रमांक एमएच 28, एबी-7188 में 110 क्विंटल मक्का भरा था तथा एमपी 41, एबी- 1555 में 219 क्विंटल 65 किलो तुअर भरी थी। ये दोनों वाहन सोहागपुर जा रहे थे, कि रात में नेशनल हाईवे पर मंडी निरीक्षक कमलेश नागवंशी, सहायक उपनिरीक्षक रमेश प्रताप और मोरियल थामस ने उनको रोककर जब कागजात की जांच की तो इनके पास अनाज संबंधी कोई बिल या अन्य कागजात नहीं मिले। फिलहाल दोनों वाहनों को मंडी में खड़ा कर लिया है।
अनाज का अवैध परिवहन करते दो ट्रक पकड़े
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








