---Advertisement---

अब करीब 28 सौ, आज 5 सौ क्विंटल गेहूं खरीदा

By
On:
Follow Us

ज्यादातर खरीद केन्द्रों पर आज से समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद प्रारंभ
इटारसी। समर्थन मूल्य पर तेरह खरीद केन्द्रों में से आज ज्यादातर केन्द्रों पर गेहूं खरीद हुई। वैसे गेहूं खरीद की तारीख 20 मार्च तय थी लेकिन जिले में कटाई देरी से शुरु होने के कारण ज्यादातर केन्द्रों पर खरीद आज ही शुरु हुई। हालांकि केसला और सुखतवा के केन्द्रों पर 27 मार्च से खरीद शुरु हो गई थी। समर्थन मूल्य पर अब तक जो जानकारी प्राप्त हुई है, करीब 2714.50 क्विंटल खरीद हुई है। यद्यपि इसमें दो सेंटरों के आंकड़े अप्राप्त है।
इटारसी कृषि उपज मंडी से जुड़े किसानों की फसलें अभी खेतों में खड़ी है और कटाई जोरों पर है। सोसायटियों ने किसानों को गेहूं खरीदी के बुलावा देने के लिए एसएमएस भी किए हैं, लेकिन किसान फिलहाल कटाई में व्यस्त होने के कारण गेहूं बेचने में रुचि नहीं ले रहा है। अपने खेतों में खड़ी पूरी फसल कटने के बाद ही किसान मंडी में गेहूं लेकर आएगा और तभी खरीद केन्द्रों पर बंपर आवक होगी। आज मंडी परिसर में अध्यक्ष विक्रम तोमर ने पूजा करके खरीद की शुरुआत करायी। इस अवसर पर सचिव सुनील गौर, अध्यक्ष प्रतिनिधि देवेन्द्र पटेल सहित मंडी के अधिकारी-कर्मचारी और किसान बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
it01417 (10)तेरह केन्द्रों पर होनी है खरीद
इटारसी क्षेत्र में तेरह केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीद होनी है। इनमें से ज्यादातर केन्द्रों पर आज से ही खरीद शुरु हुई। कृषि उपज मंडी परिसर में इटारसी और घाटली सोसायटी के खरीद केन्द्र हैं जबकि केसला ब्लाक और होशंगाबाद ब्लाक में शेष खरीद केन्द्र बने हैं। केसला ब्लाक के केसला और सुखतवा में 27 मार्च से ही खरीद शुरु हो गई थी और आज मंडी परिसर में अध्यक्ष विक्रम तोमर ने दुर्गा मंदिर में पूजा करके तौलकांटों की पूजा करने के बाद खरीद शुरु करायी। यहां इटारसी और घाटली सोसायटी ने किसानों से दो ट्राली गेहूं खरीदा।
पथरोटा में आदेश की गफलत
पथरोटा सोसायटी में आदेश की गफलत के कारण आज से खरीद शुरु नहीं हो सकी है। दरअसल यहां ऐसे आदेश थे कि सोसायटी नीलम वेयर हाउस में खरीद करेगी। जिंदबाबा के पास यह वेयर हाउस है लेकिन, वेयर हाउसों में खरीद आदेश का दबी जुबान में विरोध भी होने लगा था, अत: प्रशासन ने आज शाम को ही आदेश बदलकर पथरोटा सोसायटी में ही खरीद करने के आदेश दिए। अत: यहां आज से खरीद प्रारंभ नहीं हो सकी है। समिति प्रबंधक राजेश वरदिया के अनुसार अब टेंडर प्रक्रिया करने के बाद सोमवार तक ही खरीद प्रारंभ हो सकेगी।
इन केन्द्रों पर इतनी खरीद
इटारसी – 62 क्विंटल
घाटली – 78 क्विंटल
जमानी – 34.5 क्विंटल
तरोंदा – अप्राप्त
भट्टी – अप्राप्त
बिछुआ – 40 क्विंटल
सोनतलाई – 22 क्विंटल
सुखतवा – 00
केसला – 80.50 क्विंटल
सनखेड़ा – 193
रामपुर – 00
रैसलपुर – 80
नोट – केसला में अब तक 1350 क्विंटल और सुखतवा में 844 क्विंटल खरीद हो चुकी है। सुखतवा में टैग नहीं होने से आज खरीद नहीं हो सकी, यहां रविवार को खरीद होगी।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel

Related News

error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.