इटारसी। रेलवे स्टेशन पर यहां-वहां ट्रालियों को ले जाकर धंधा करने वाले खानपान लायसेंसियों को अब अपनी ट्राली एक जगह फिक्स करना होगा। यानी अब खानपान ट्राली मूवमेंट नहीं करेगी। पिछले दिनों जब रेलवे के आला अधिकारी यहां निरीक्षण को आए थे तो उन्होंने खानपान ट्रालियों को चलते हुए तथा अन्य कई खामियों सहित पाया था। अधिकारियों ने एक ट्राली को तत्काल जब्त करने के निर्देश दिए थे।
रेलवे सूत्रों के अनुसार डीआरएम कार्यालय से स्थानीय अधिकारियों को निर्देश जारी हुए हैं कि अब खानपान ट्रालियों को स्टेशन पर मूवमेंट नहीं करने दिया जाएगा। ट्रालियों को चेन से बांधकर रखना होगा। बताया जाता है कि ये आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। हालांकि वाणिज्य विभाग से जुड़े स्थानीय अधिकारियों ने ऐसे किसी आदेश के मिलने से इनकार किया है जबकि स्टेशन अधीक्षक वायएस बघेल ने कहा कि आदेश आए हैं, और गुरुवार से सभी ट्रालियों को चेन से बांधा जाएगा।
अब खानपान ट्रालियां नहीं कर सकेंगी मूवमेंट
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








