---Advertisement---
City Center
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
  yasr-loader

अर्जुन सिंह की पत्नी के समर्थन में आया महिला मोर्चा

By
On:
Follow Us

जिला मुख्यालय पर किया प्रदर्शन
होशंगाबाद। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह की मां और पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पत्नी के समर्थन में भाजपा महिला मोर्चा उतर आया है। मोर्चा ने अजय सिंह पर लगाए आरोपों को नारी शक्ति पर अत्याचार बताते हुए नारे लिखीं तख्तियां लेकर प्रदर्शन किया।
भाजपा महिला मोर्चा ने रविवार को जिला मुख्यालय पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की पत्नी सरोज सिंह पर उनके पुत्रों द्वारा किये जा रहे कथित अत्याचार के विरूद्ध महिला प्रदेश महामंत्री माया नारोलिया, जिलाध्यक्ष ललिता पुर्विया के मार्गदर्शन में सतरास्ते पर मौन धारण कर हाथों में तख्तियां लेकर प्रर्दशन किया। मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मां की ममता मां का प्यार, जो नहीं जाने उसको धिक्कार, सरोज तेरी यहीं कहानी, बेटा करता है मनमानी जैसे नारों की तख्तियों के साथ प्रदर्शन किया। माया नारोलिया ने कहा कि नारी शक्ति पर अत्याचार के विरोध में महिला मोर्चा ने प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि सरोज सिंह को अगर न्याय नहीं दिया तो महिला मोर्चा आगे भी प्रदर्शन जारी रखेगा।
इस अवसर पर ममता तोमर, डॉ. हेमा पुरोहित, कीर्ति वर्मा, विद्या मीना, शिप्रा ठाकुर, अनुजा मिश्रा, ममता शर्मा, संध्या थापक, ममता सोलंकी, अर्चना पुरोहित, जयबाला निगम, सुचित्रा यादव, गिरजेश मिश्रा, ज्योति रैकवार, राधा ठाकुर, क्षमा मालवीय, मधु दायमा, बसु नमोदा, हीरामणी भावसार, पूजा पटेल, वंदना करोड़े, दुर्गा पाटिल, जयश्री कुरापा, गीता जांगड़े, रेखा स्वामी, परवीन बानो, नरबदी पटेल आदि उपस्थित थी।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
Advertisement
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.