सारणी। विश्व आदिवासी दिवस मनाने की लगभग पूरी तैयारी पूरी कर ली गई। आदिवासी समाज के सुनील सरिआम ने बताया कि सारणी, बगडोना, भोपाल, रानीपुर सहित विभिन्न स्थानों से आदिवासियों की वाहन रैली निकाली जाएगी। सभी लोग घोड़ाडोंगरी के राठौर मैरिज लॉन में एकत्र होंगे वहां पर विभिन्न कार्यक्रमों होंगे। श्याम प्रति ने बताया कि बुधवार को सुबह 10.50 पर फांसीबढ़ (पाढर) पर अतिथि का स्वागत समारोह होगा और 11बजे फांसीबढ़ से अर्जुनगोंडी होते हुए घोड़ाडोंगरी में रैली का आयोजन होगा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विधायक घोड़ाडोंगरी मंगल सिंह, कुंवर अजय शाह, श्रीमती हेमंत वाडिवा रीवा डिप्टी कमिश्नर आदिमजाति विभाग, राकेश कुमार मरकाम (अनुविभागीय अधिकारी भैसदेही) अरविन्द नर्रे (अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन),डॉ स्वेता सलाम मेडिकल अफसर भोपाल, डॉ रुपेश पद्माकर ,डॉ प्रीतम कुमरे ,डॉ राजेंद्र मौसिक सहित अन्य डॉ की टीम ,इंजी सुनील सरियाम,मुकेश इक्का,डॉ अभय इवने,मनोज धुर्वे,बालसिंग इवने ,कमलेश काकोडिय़ा उपस्थित होंगे।
आज मनाया जाएगा विश्व आदिवासी दिवस
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







