इटारसी। पथरोटा से इटारसी आते वक्त एक आटोरिक्शा में लाड़ली लक्ष्मी ने जन्म लिया है। महिला के पति ने ही आटो रिक्शा में उसकी डिलेवरी करायी। महिला ने रास्ते में अटल पार्क के पास ही बच्ची को जन्म दिया है। अस्पताल पहुंचने पर बच्ची और महिला को तत्काल भर्ती करके उपचार शुरु किया। महिला और बच्ची दोनों स्वस्थ हैं।
पथरोटा के नयाखेड़ा निवासी शीला गौर 35 वर्ष को आज शाम को दर्द उठा तो पति यशवंत गौर ने तत्काल आशा कार्यकर्ता को खबर की। आशा कार्यकर्ता को आने में देरी देख यशवंत ने तुरंत आटो से पत्नी को इटारसी अस्पताल लाया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पूर्व अटल पार्क के पास ही महिला ने बच्ची को जन्म दे दिया। अस्पताल पहुंचने पर दोनों को भर्ती कर लिया है। जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
आटो में जन्मी लाड़ली लक्ष्मी
For Feedback - info[@]narmadanchal.com