इटारसी। नगर पालिका सभागार में आज पिछले दिनों आनंद उत्सव के दौरान करायी प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित किए गए। पुरस्कार वितरण समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुधा अग्रवाल, सीएमओ अक्षत बुंदेला, उपाध्यक्ष अरुण चौधरी, सभापति राकेश जाधव, पार्षद महेश आर्य, मंजू किशन मालवीय, संगीता मालवीय, प्रियंका चौहान, गीता पटेल, मनोज गुड्डू गुप्ता सहित अन्य पार्षद और स्वसहायता समूह की सदस्य, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी और प्रतियोगिताओं के विजेता मौजूद थे।
आनंद उत्सव में करायी पतंग प्रतियोगिता के विजेता देवानंद धौलपुलिया को प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपए, द्वितीय सन्नी मैना, तृतीय सुखविन्दर सिंह, कुर्सी प्रतियोगिता महिला के विजेता लता मनोटे प्रथम, सुनीता राजपूत, सुमन सेन, कुर्सी प्रतियोगिता पुरुष में राजेन्द्र चौधरी प्रथम, सतीश खरे द्वितीय, महिला नीबू-चम्मच प्रतियोगिता में कंचन चौधरी प्रथम, साधना मालवीय द्वितीय, पुरुष प्रकाश चौधरी प्रथम, जितेन्द्र गौर द्वितीय, बोरा रेस पुरुष मानिक राव इंगोले प्रथम, कैलाश बाथरी द्वितीय, रंगोली महिला प्रिया यादव प्रथम, अंजलि चौरे, रीता सोनी द्वितीय, पुरुष अंकुर तिवारी प्रथम, राजेन्द्र शर्मा द्वितीय, भजन संगीत सुनीता पटेल प्रथम, मोहनी अहिरवार द्वितीय, राखी विश्वकर्मा तृतीय, स्वस्थ बेबी और फैंसी ड्रेस में अक्षत बाघमारे 6 माह प्रथम, अमोल सात माह द्वितीय और वंश मंडल पांच साल तृतीय रहे। फैंसी ड्रेस महिला राखी मंडल, दीपाली राजपूत, आराधना पठारिया, पुरुष राजकुमार भार्गव, अंकुर तिवारी, कृष्ण पाल तृतीय रहे।
हॉकी प्रतियोगिता में नवभारत क्लब के कप्तान रविन्द्र जोशी प्रथम, डीएचए इटारसी के कप्तान अजय यादव को द्वितीय, सायकिल रैस धीमी गति में अमृतपाल वीरेन्द्र सिंह प्रथम, नवजोत सिंह द्वितीय, तेज रेस में अमृतपाल सुखविंदर प्रथम अमृतपाल वीरेन्द्र द्वितीय रहे। पतंग में श्रेष्ठ प्रदर्शन में रीतेश कैथवास, आलोक चौरे, दीपक, सोमश कैथवास, सुक्कू धौलपुरिया, आदित्य चौधरी, जीत बतरा, रवि धुर्वे, सतविंदर, पुरुष कर्मी में श्रेष्ठ प्रदर्शन अक्षत बुंदेला, संजय सोहनी, राजेन्द्र शर्मा, बृजेश वशिष्ट, स्वतंत्र कश्यप, विजय मालवीय, अजय यादव, सुबोध सोनी, एस राजपूत, रमेश दुबे, संजय दीक्षित, प्रशांत दुबे, सचिन कैथवास, शैलेन्द्र दुबे, प्रकाश चौधरी, कैलाश बाथरी, महिला कुर्सी दौड़ में रीता सोनी, कंचना चौधरी, वर्षा वर्मा, नीबू-चम्मच में सुनीता राजपूत, रीता अहिरवार, अर्चना यादव, रीता सोनी, पुरुष बृजेश वशिष्ट, कमलकांत, विनोद पगारे, बोरा रेस में स्वदेश तिवारी, प्रकाश चौधरी, जितेन्द्र गौर, मोहनी अहिरवार, सुनीता पटेल, अंजू, रस्साकशी में वर्षा वर्मा, लता मनोट, राधा बाई, साधना अरुणा, सुशीला, सावित्री, लता मेहरा, फैंसी ड्रेस महिला में नसरीन बी, नजमा बी, मेहरुन निशा, मुमताज बी, सुप्रिया मालवीय, आशा यादव, गरिमा परते, रेखा परते, सानू राजपूत, मंजू वहोत्रा, ममता मालवीय, दीप्ति मालवीय, अर्चना, शोभा, दीपिका मंडल, पूजा रैकवार, स्वाति यादव, उमा चौरे, अंजलि जोशी, शिवानी यादव, ज्योति बरखने, सृष्टि बरखने, मोहनी अहिरवार, मेघा केवट, रूबीना खान और राखी सहित अनेक कर्मचारियों और स्वसहायता समूह की महिलाओं को पुरस्कार प्रदान किए।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
आनंद उत्सव प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरित
For Feedback - info[@]narmadanchal.com