---Advertisement---
Bachpan Play School, Itarsi

आमसभा करके कांग्रेस ने मांगा, भाजपा से हिसाब

By
On:
Follow Us

इटारसी। मप्र कांग्रेस कमेटी द्वारा चल रहे जवाब दो, हिसाब दो कार्यक्रम के अंतर्गत आज यहां भी कांग्रेस ने जयस्तंभ चौक पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान कांग्रेस के वक्ताओं ने प्रदेश सरकार के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आमसभा में पूर्व विधायक अंबिका प्रसाद शुक्ला, पूर्व नपाध्यक्ष रवि किशोर जैसवाल, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कपिल फौजदार, कार्यकारी अध्यक्ष रमेश बामने, जसपाल सिंघ भाटिया, मधुसूदन यादव, नगर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज राठौर, जिला पंचायत अध्यक्ष विजय बाबू चौधरी सहित अनेक नेता मौजूद थे।
संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री विजय दुबे काकूभाई ने कहा कि पिछले दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री का इटारसी आगमन हुआ था, इस दौरान पुलिस ने कांग्रेसियों पर लाठियां बरसायीं, और बुरी तरह से पीटा था। मेरा स्पष्ट आरोप है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद इशारा करके अपने कमांडो से कहा था कि इनको पीटो। हम किस राज में जी रहे हैं, क्या पुन: अंग्रेजों का राज आ गया है? हम लोकतांत्रिक तरीके से विरोध भी नहीं कर सकते, विरोध करते हैं तो राष्ट्रद्रोही हो जाते हैं, विरोध करते हैं तो विकास विरोधी हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि मप्र विधानसभा के अध्यक्ष डॉ.सीतासरन शर्मा कहते हैं कि हम किस बात का हिसाब दें, सही बात हैं। आपने कुछ किया ही नहीं तो हिसाब किस बात का दोगे। हमने आज तक ऐसा विधानसभा अध्यक्ष नहीं देखा जो नाली, कूचों की बात करता हो, बदले की भावना से काम करता है, लोगों के घर और चबूतरे तुड़वाए जा रहे हैं, यही कारण है कि आप अधिकारियों पर दबाव बनाते हो, तो अधिकारी भी आपकी बात नहीं मानता है। आपने पंद्रह साल में भू माफिया पैदा किए हैं, सब जानते हैं कि आपने किन लोगों को संरक्षण दे रखा है, अपराधमुक्त करने की बात करते हैं और आपके ही राज में यहां सरेआम पंजाब एंड सिंध बैंक के सामने, भारत टाकीज के पास और भी कई जगह सरेआम हत्याएं हुई हैं, ये कैसा अपराध मुक्त समाज है आपका? कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष कपिल फौजदार, रमेश बामने, मधुसूदन यादव, पंकज राठौर, बाबू चौधरी, नीलेश मालोनिया सहित अनेक युवा और वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया। संचालन हिमांशु बाबू चौधरी ने किया।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.