देश की 41 आर्डनेंस फैक्ट्रियों में निगमीकरण का विरोध
इटारसी। आर्डनेंस फैक्ट्री में कर्मचारियों के लिए संघर्ष करने वाले तीन संगठन, एआईडीईएफ, आईएनडीडब्ल्यूएफ और बीपीएमएस के संयुक्त तत्वावधान में केन्द्र सरकार द्वारा आयुध निर्माणियों के प्रस्तावित निगमीकरण, निजीकरण करने के विरोध में 20 अगस्त से 19 सितंबर तक कर्मचारी हड़ताल पर जाएंगे। हड़ताल के एक दिन पूर्व संयुक्त मोर्चा ने गेट मीटिंग कर एकजुटता प्रदर्शित की।
देश की 41 आर्डनेंस फैक्ट्रियों में मंगलवार 20 अगस्त से 19 सितंबर तक एक माह तक हड़ताल पर कर्मचारी जा रहे हैं। केन्द्र सरकार के आर्डिनेंस फैक्ट्रियों के निगमीकरण के फैसले के खिलाफ कर्मचारी संगठन एकजुट हो गये हैं। हड़ताल के एक दिन पूर्व कर्मचारी संगठनों ने गेट मीटिंग कर अपनी मांगों के समर्थन में हुंकार भरी। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि निर्माणी और उनके हितों के साथ खिलवाड़ किया जाता है तो वे चुप नहीं बैठने वाले हैं। श्रमिक नेताओं ने कहा है कि वे भी साथ दें क्योंकि सुरक्षा संस्थानों का भविष्य संकट में पड़ता है तो इसका अर्थव्यवस्था पर भी असर होगा।
इधर आर्डनेंस फैक्ट्रियों की हड़ताल को देखते हुए प्रशासन भी अपनी ओर से पूरी सतर्कता बरत रहा है। सोमवार को कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार ने आर्डनेंस फैक्ट्री पहुंचकर ओएफ प्रबंधन से हड़ताल के संबंध में चर्चा की। आर्डनेंस फैक्ट्री परिसर में हड़ताल को लेकर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किये गये हैं। जिलेभर का पुलिस बल आर्डनेंस फैक्ट्री के गेट पर तैनात किया गया है।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
आर्डनेंस फैक्ट्री के कर्मचारी मंगलवार से एक माह की हड़ताल पर
For Feedback - info[@]narmadanchal.com