इटारसी। संचार निगम एक्जीक्यूटिव एसोसिएशन एवं अखिल भारतीय ग्रेजुएट इंजीनियर्स टेलीकाम आफिसर्स एसोसिएशन की केन्द्रीय शाखा नई दिल्ली के आह्वान पर यहां जिला दूरसंचार कार्यालय के समक्ष भूख हड़ताल शुरु की गई है। इस हड़ताल का प्रमुख उद्देश्य जनवरी 2007 के बाद विभिन्न संवर्गों में बीएसएनएल में भर्ती संचार कर्मियों की वेतन विसंगति दूर कर उनमें समरूपता वाले तय एवं निर्धारित वेतनमान कालाभ दिलाना है। इसके अलावा हड़ताल की अन्य मांगों में मानव संसाधन विकास, सेवानिवृत्ति प्रकरणों, विभिन्न संवर्गों की वेतन विसंगति को दूर करना, बीएसएनएल में मैनेजमेंट ट्रेनी एवं उपमहाप्रबंधक की सीधी भर्ती का विरोध करना है। हड़ताल में विपिन नागेश, नितिन मालवीय, संध्या सोनी, जेपी ठाकुर, सचिन पुरोहित आदि शामिल हुए।
इनका कहना है…!
यदि भारत संचार निगम लिमिटेड प्रबंधन द्वारा एसोसिएशन की मांगें नहीं माने गई तो आंदोलन की अगले चरण की रूपरेखा के अनुसार 1 मई से बेमियादी भूख हड़ताल का आयोजन एवं वर्क टू रूल का अनुपालन प्रस्तावित है।
आलोक रैकवार, कर्मचारी नेता
इंजीनियर्स क्रमिक भूख हड़ताल पर
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








