इटारसी। स्वास्थ्य विभाग ने 7 मई को नाला मोहल्ला के जिस ५७ वर्षीय बुजर्ग का सेंपल लिया था, उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आयी है। उक्त मरीज फिलहाल इटारसी अस्पताल के आईसोलेशन सेंटर में भर्ती है। सरकारी अस्पताल के अधीक्षक डॉ.एके शिवानी ने इसकी पुष्टि कर दी है। इस एक पॉजिटिव मरीज के बाद इटारसी में पॉजिटिव मिले प्रकरणों की संख्या 37 हो गयी है जबकि एक्टिव केस 9 हो गये हैं।
उल्लेखनीय है कि अब तक इटारसी में आज का यह प्रकरण मिलाकर पॉजिटिव मामलों की संख्या 37 हो गयी जबकि 25 मरीज ठीक होकर घर वापसी कर चुके हैं और तीन की उपचार के दौरान मौत हुई है। इस एक नये पॉजिटिव के बाद अब नाला मोहल्ला का ठंडी पुलिया के नाले वाला मस्जिद के पीछे वाला हिस्सा सील किया जा सकता है। स्वास्थ्य विभाग अब इस मरीज की कॉन्टेक्ट की तलाश करेगा। बताया जाता है कि इस मरीज ने बीमार होने पर पहले सरकारी अस्पताल में जाकर दिखाया था जिसे सामान्य सर्दी-खांसी की दवा देकर चलता कर दिया था। ठीक नहीं होने पर उसने एक निजी क्लीनिक में जाकर दिखाने का प्रयास किया लेकिन उसे सर्दी-खांसी होने पर सरकारी अस्पताल में दिखाने का परामर्श देकर वापस कर दिया। इसके बाद आखिर शिकायत होने पर सरकारी अस्पताल से टीम ने 7 मई को जाकर उसका सेंपल एकत्र किया था जिसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आयी है। नया मरीज मिलने के बाद चिंता बढ़ गयी है, क्योंकि यह मरीज काफी दिनों से बीमार था और सरकारी अस्पताल में भी उपचार के लिए गया था। अब इसकी संपर्क सूची तलाश करके सेंपल लेना स्वास्थ्य विभाग के लिए नयी मुसीबत बन सकती है।
एक और कोरोना पॉजिटिव मिला, संख्या 37 हुई


Rohit Nage
Rohit Nage has 30 years' experience in the field of journalism. He has vast experience of writing articles, news story, sports news, political news.
For Feedback - info[@]narmadanchal.com







