इटारसी। बस में अपना सामान गंवाने वाली एक महिला को चोरी की शिकायत दर्ज कराने के लिए पिछले तीन दिन से एक थाने से दूसरे और दूसरे से तीसरे थाने भटकाया जा रहा है, जबकि महिला जहां भी पहुंची थी, वहां शून्य पर कायमी करके उसे राहत प्रदान की जा सकती थी, थाना सीमा विवाद बाद में भी हल किया जा सकता था। महिला लखनऊ उत्तरप्रदेश की है, तथा यहां ग्राम सोनतलाई में अपने एक रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में शामिल होने आयी थी।
गौरतलब है, कि शुक्रवार को दो निजी यात्री बसों में यात्रियों के जेवर और नगदी अज्ञात चोरों ने उड़ा लिए थे। चोरी की इस वारदात के बाद तीन थानों के बीच फरियादी झूलते रहे। कभी यहां, कभी वहां उनको थाना सीमा क्षेत्र का मामला बताकर भटकाया जाता रहा जबकि शून्य पर कायमी करके विभागीय तौर पर थाना सीमा का पता किया जा सकता था। हालांकि काफी भटकाने के बाद सिटी पुलिस ने आवेदन ले लिया है, लेकिन मामला अभी कहीं भी दर्ज नहीं किया है। अब फरियादी सोमवार को पुलिस अधीक्षक से मिले होशंगाबाद जाने वाले हैं।
एक थाने से दूसरे थाने तीन दिन से भटक रही महिला
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








