इटारसी। आज एलआईसी अभिकर्ता संघ इटारसी द्वारा नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह पुरानी इटारसी मेहतो भवन में रखा गया।
इसमे संघ अध्यक्ष रामविलास गौर भोपाल मंडल सचिव नेपाल चक्रवर्ती एवं कोषाध्यक्ष मोहन यादव सहित गठित नवीन कार्यकारिणी को पद की शपथ संघ के संरक्षक ओपी राठी, अशोक सक्सेना, जीपीएन दुबे ने सभी को शपथ दिलाई। ज्ञात हो की जनवरी माह मे संघ के चुनाव हुए थे। उसके बाद कार्यकारिणी का पूर्ण गठन किया गया है। संचालन नारायण बावरिया द्वारा एवं आभार ओपी पटेल द्वारा किया गया।
नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष रामविलास गौर, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल एवं श्रीमती छाया मोयल, सचिव नेपाल चक्रवर्ती, सहसचिव भागीरथ प्रसाद चौधरी, कोषाध्यक्ष मोहन लाल यादव, उप कोषाध्यक्ष श्रीमती सविता वर्मा, संगठन मंत्री संदीप कुमार जैन, संगठन सहसचिव देवेन्द्र सिंह तोमर, मीडिया प्रभारी नीलेश मालोनिया, सह प्रभारी संतोष, कार्यकारी अध्यक्ष कुंवर सिंह टिकारिया, कार्यकारी सचिव गुरमीत सिंह मदान, संजय, कार्यकारी सहसचिव उमाशंकर मालवीय, राजेन्द्र उईके, प्रचार मंत्री मुकेश पवार, नारायण बावरिया, प्रचार सचिव मनोज अग्रवाल, आनंद गालर, प्रचार सहसचिव सुनील राजवैध, महेश कुमार अश्वारे, सीएलआईए अध्यक्ष राम अवतार सराठे, सचिव इंद्रपाल, सांस्कृतिक मंत्री वीणा सक्सेना एवं अर्चना जैन, सचिव आशा यादव सहित कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति की गई है।
Click to rate this post!
[Total: 0 Average: 0]
एलआईसी अभिकर्ता संघ की नई टीम ने ली शपथ
For Feedback - info[@]narmadanchal.com