---Advertisement---

ऑनलाइन ठगी : लॉटरी खुलने के नाम पर की थी, ले गई गुजरात पुलिस

By
On:
Follow Us

इटारसी। गुजरात पुलिस आज यहां धोखाधड़ी के आरोपियों को अपने साथ ले गई। गोंडल थाना, जिला राजकोट, गुजरात की पुलिस का पांच सदस्यीय दल आज दोपहर एसआई राणा के नेतृत्व में इटारसी पुलिस के बुलावे पर इटारसी पहुंचा और पिछले दिनों भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से पकड़े गए दोनों आरोपियों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गया जबकि मामले का मास्टर माइंड मुनिया पासवान फरार हो गया है। अभी बिहार पुलिस को उसकी सूचना दे दी गई है।
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों भारतीय स्टेट बैंक की मुख्य शाखा से पैसे निकालने पहुंचे इटारसी रेलवे स्टेशन के दो वेंडरों को शाखा प्रबंधक की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा था। उनसे पूछताछ में एक आरोपी के खाते में गुजरात और बिहार से पैसे आने की बात सामने आयी थी। इसके बाद इटारसी पुलिस ने दोनों राज्यों की पुलिस को सूचना की थी। आज गुजरात पुलिस इटारसी आकर दोनों आरोपियों को अपने साथ ले गई है।
it28042017 (1)गुजरात में ऐसे की थी धोखाधड़ी
गुजरात में थाना गोंडल जिला राजकोट देहात निवासी हरेशभाई पटेल के पास 4 अप्रैल को फोन आया था कि लक्की ड्रा में उनकी टाटा सफारी निकाली है। उनको एक खाता नंबर देकर उसमें 6,500 रुपए जमा करने को कहा गया था। इसके बाद दोपहर में पुन: एक फोन आया और एक अन्य खाता नंबर देकर उसमें 18,750 रुपए जमा करने को कहा। हरेश भाई ने दोनों ही खातों में मांगे गए पैसे जमा करा दिए थे। लेकिन शाम को उन्हें लगा कि उनके साथ धोखा हुआ है तो वे सीधे थाने पहुंचे और इसकी शिकायत दर्ज करायी।
ऐसे आया बैंक खाता पकड़ में
शिकायत प्राप्त होने पर राजकोट देहात पुलिस ने भारतीय स्टेट बैंक में इसकी सूचना देकर खाता संबंधी जानकारी मांगी तो पता चला कि यह खाता इटारसी के एसबीआई का है। इसके बाद वहां के बैंक प्रबंधक ने संबंधित खाते पर निगरानी रखने को कहा। तभी से यह खाता निगरानी पर था और 24 अप्रैल को जैसे ही दोनों युवक संतोष अहिरवार और प्रिंस साहू पैसे निकालने बैंक पहुंचे तो बैंक प्रबंधन ने उन्हें बिठाकर पुलिस को सूचना कर दी। 100 डायल ने आकर दोनों को गिरफ़्त में ले लिया। बैंक प्रबंधन का कहना है कि इनके साथ संभवत: एक या दो युवक और थे जो उसी वक्त भाग गए हैं।
मास्टर माइंट है बिहार निवासी युवक
धोखाधड़ी मामले का मास्टर माइंड बिहार निवासी एक युवक है, जो इटारसी में ही रह रहा था और धोखाधड़ी करके पकड़े गए युवक के खाते का इस्तेमाल कर रहा था। बताते हैं कि बिहार और गुजरात से दो-दो जगह से संतोष अहिरवार के खाते में पैसे आए थे। दोनों युवकों ने बताया कि यह पैसे बिहार निवासी मुनिया पासवान ने कहीं से जमा कराए हैं। मुनिया पासवान यहां हाउसिंग बोर्ड कालोनी पुरानी इटारसी में पानी की टंकी के पास किराए से रहता था। मुनिया पासवान फिलहाल फरार है। पुलिस ने बिहार पुलिस को खबर की है।

For Feedback - info[@]narmadanchal.com
Join Our WhatsApp Channel
error: Content is protected !!
Narmadanchal News
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.