इटारसी। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ आह्वान पर आयुध निर्माणी में तीन माह के लिए ओवर टाइम में रोक के खिलाफ कल से आंदोलन किया जाएगा। संघ ने बताया कि यह आयुध निर्माणी बोर्ड कोलकाता का तुगलकी फरमान है। इसके खिलाफ आयुध निर्माणी कर्मचारी संघ, भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के बैनर तले आंदोलन किया जाएगा।
आयुध निर्माण कर्मचारी संघ के महामंत्री अमित बाजपेयी ने बताया कि आंदोलन के तहत 27 मार्च की सुबह 6 से शाम 5 बजे तक धरना दिया जायेगा। इसी दिन शाम 5:15 बजे से द्वार सभा निर्माणी के मुख्य द्वार पर होगी। कर्मचारी ओएफ बोर्ड को संबोधित एक ज्ञापन जीएम को सौंपेंगे।
ओवरटाइम बंद करने के खिलाफ आंदोलन कल
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








