इटारसी। आर्डनेंस फैक्ट्री बोर्ड द्वारा ओवर टाइम बंद करने के विरोध में आज फैक्ट्री के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के आह़वान पर सुबह से संगठन के नेता धरना-प्रदर्शन करने पहुंचे और फैसले के खिलाफ जमकर नारेबाजी की तथा शाम को गेट मीटिंग भी हुई।
आयुध निर्माणी कर्मचारी संघ महामंत्री अमित वाजपेयी ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ एवं भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ के सदस्यों ने सुबह से ही धरना-प्रदर्शन शुरु कर दिया था। शाम को यहां गेट मीटिंग हुई जिसमें वक्ताओं ने इस फरमान के खिलाफ नारेबाजी कर इसे वापस लेने की मांग की। श्री वाजपेयी ने बताया कि आयुध निर्माणी बोर्ड ने ओवर टाइम बंद कर दिया है जो कर्मचारियों के हितों पर कुठाराघात हैं। जिला मंत्री सुनील चिंचलवार ने कहा कि ओवरटाइम कर्मचारियों को हक हैं उन्हें यह मिलना ही चाहिए।
कर्मचारी नेताओं का कहना है कि एक वर्ष में 16 राजपत्रित छुट्टी होती है तो 16 सप्ताह ओवर टाइम नहीं दिया जायेगा व जिससे एक कर्मचारी को 50 हज़ार तक का नुकसान होगा। धरना प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने देश के हित करेंगे काम, काम के लेंगे पूरे दाम, भारतीय मजदूर संघ, अमर रहे और बीएमएस की क्या पहचान, त्याग तपस्या और बलिदान जैसे नारे लगाए।
ओवर टाइम बंद करने के विरोध में धरना दिया
For Feedback - info[@]narmadanchal.com








